बलौदा बाजार भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष तरूण वर्मा ने बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद

भारतीय जनता युवा मोर्चा बलौदा बाजार मंडल अध्यक्ष बनने के बाद तरूण वर्मा सर्वप्रथम वृद्धाश्रम पहुँचकर वरिष्ठजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान सभी बुजुर्गों का हाल-चाल जाना तथा उनके रहन-सहन और स्वास्थ्य की जानकारी ली। तरूण वर्मा ने कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमें समाज सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है।

आज इस पद पर पहुंचा हूं तो यह मेरे माता-पिता, वरिष्ठजनों एवं बुजुर्गों का आशीर्वाद है। इस अवसर पर युवा मोर्चा के ऊर्जावान साथी लोकनाथ जायसवाल जिला उपाध्याय युवा मोर्चा, दीपक ग्रहण, केशव यादव गौ सेवक,विक्की चेलक, किसन रजक, बंतो नायक, शेखर नायक, अस्सू डोंगरे, सागर यादव, दुष्यंत, अन्नु एवम साथी उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *