Bacheli news : पार्षद मनोज साहा के प्रयास से मिली आर्थिक सहायता

लीवर के बीमारी से ग्रसित पीडि़ता को दंतेश्वरी संजीवनी सहायता कोष से दिलाई राशि

(दुर्जन सिंह)
बचेली। नगर के वार्ड क्रं. 10 , लेबर हाटमेंट निवासी चंदु बघेल की पत्नी के लीवर की बीमारी के उपचार के लिए वार्ड पार्षद मनोज साहा के प्रयास के बाद दंतेश्वरी सहायता कोष से आर्थिक सहायता प्रदान किया गया। दरअसल चंदु बघेल की पत्नी पिछले 1 वर्ष से लीवर के बीमारी से ग्रसित है, जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। मदद की गुहार लगाने के बाद वार्ड पार्षद मनोज साहा ने चंदु की स्थिति को देखते हुए दंतेवाड़ा कलेक्टर को अवगत कराया गया। जिसके बाद गत दिनो पूर्व उपचार हेतु आयुष्मान कार्ड से रायपुर या अन्य शासकीय अस्तपाल में कराये जाने हेतु आने जाने व अन्य आकस्मिक व्यय के रूप में आर्थिक सहायता दिया गया। तत्कालीन सहायता के रूप में मॉ दंतेश्वरी संजीवनी सहायता कोष से 10 हजार रूपये चेक के माध्यम से चंदु के नाम से दिया गया। इससे पूर्व भी मनोज साहा के प्रयास से नगर पालिका के विभिन्न क्षेत्रो में विकासात्मक कार्य किए हैं, लोगों की मदद भी की है।

Related News