रायपुर के बॉम्बे मार्केट स्थित सेंट्रल बैंक के जोनल ऑफिस में लगी भीषण आग, दफ्तर खाली कराया, मची अफरा-तफरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) से इस वक्त एक बड़ी दुर्घटना की खबर आ रही है। यहां के व्यस्त कमर्शियल इलाके बॉम्बे मार्केट (Bombay Market Raipur) में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) के जोनल ऑफिस में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। दफ्तर से धुआं और लपटें उठती देख सुबह-सुबह काम पर पहुंचे कर्मचारियों और आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। यह पूरा मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र (Moudhapara Police Station) का है।

आसपास की दुकानें खाली कराई गईं, बैंक से उठ रहा धुएं का गुबार (Fire in Raipur Bank)

मिली जानकारी के मुताबिक, आग बैंक के दफ्तर के भीतर लगी और देखते ही देखते पूरे फ्लोर पर धुआं फैल गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया। एहतियात के तौर पर बैंक के आसपास की सभी दुकानों को खाली करा लिया गया है, ताकि कोई बड़ी जनहानि न हो। दफ्तर के अंदर से अब भी काले धुएं का भारी गुबार निकलता दिखाई दे रहा है।

दमकल की गाड़ियां मौके पर, शॉर्ट सर्किट की आशंका (Raipur Fire Brigade Team)

लोकल रिपोर्टर के मुताबिक: घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां (Fire Brigade) तुरंत मौके पर पहुंच गईं। फिलहाल दमकल की टीमें जान जोखिम में डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश में लगातार जुटी हुई हैं। आग लगने की असली वजह अभी पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि दफ्तर के एसी (AC) में शॉर्ट सर्किट (Short Circuit) होने की वजह से यह हादसा हुआ होगा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *