बलौदा बाजार
भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। बलौदा बाजार जिले में जगह जगह भगवान परशुराम की विप्र समाज ने पूजा-अर्चना कर लोककल्याण की कामना को लेकर आशीर्वाद मांगा वहीं लवन में विप्र समाज ने भव्य शोभायात्रा निकाली जिसमें कसडोल विधायक संदीप साहू भी शामिल हुए और भगवान परशुराम से आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम विष्णु भगवान के छठवें अवतार है जिन्होंने धरती में अत्याचार करने वालों का नाश किया और लोगों का कल्याण किया।
महामाया मंदिर से प्रारंभ होकर यह शोभा यात्रा लवन नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस महामाया मंदिर में समाप्त हुआ। इस दौरान भगवान परशुराम के जयकारों से आसमान गुंज उठा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विप्र समाज के बंधु शामिल हुए।