बस स्टैंड में नवग्रह देव मंदिर प्रतिष्ठा का 3 दिवसीय समारोह का आयोजन कल 6 से

दिलीप गुप्ता सरायपाली= नगर के बस स्टैंड स्थित मंदिर में नवग्रह देव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का तीन दिवसीय समारोह का आयोजन कल 6 मई से प्रारंभ हो रहा है जो 8 मई तक चलेगा । इस संबंध में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के आयोजनकर्ता मां कात्यायनी सेवा समिति के संरक्षक राजेंद्र कुमार दास ने जानकारी देते हुवे बताया कि नगर के बस स्टैंड हनुमान मंदिर परिसर में नवग्रह देव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का 3 दिवसीय धार्मिक आयोजन कल 6 से 8 मई तक आयोजन किया जा रहा है।

कल 6 बुधवार को कलश यात्रा एवं कलश स्थापना किया जायेगा । दिनांक 07.05.2026 गुरुवार को सर्व देव आवाहन एवं अधिवास तथा दिनांक 08.05.2026 शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा के साथ मूर्ति स्थापना के साथ ही पुर्णाहुति का आयोजन होगा । कार्यक्रम समाप्ति के बाद मंदिर परिसर में ही दोपहर 01 बजे से भंडारा का आयोजन किया गया है। आयोजन समिति के संरक्षक व अधिवक्ता राजेंद्र कुमार दास ने बताया कि उक्त प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन वैदिक पंडित शिव प्रसाद शुक्ला के सानिध्य में आयोजित किया जाएगा । समिति ने सभी धर्म प्रेमियों को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का अनुरोध किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *