धर्मांतरण और दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा, राजधानी से संचालित हो रहा था ब्लैकमेलिंग का पूरा रैकेट

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में धर्मांतरण और दुष्कर्म मामले में एक चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है। जांच में पता चला है कि इस पूरे रैकेट का जाल भोपाल से ही बिछाया गया था। आरोपी बहनें, अमरीन और आफरीन, कथित तौर पर अश्लील वीडियो बनाकर लड़कों को अपने जाल में फंसाती थीं। ये दोनों बहनें झुग्गी-झोपड़ियों से निकलकर रॉयल विला जैसे आलीशान घरों तक पहुंच गईं और झूठे केस दर्ज कराने की धमकी देकर लड़कों पर धर्म परिवर्तन और समझौते के लिए दबाव बनाती थीं।

पुलिस की जांच के अनुसार, अहमदाबाद सहित कई अन्य शहरों में भी इनके द्वारा केस दर्ज कराए गए थे। ये गिरोह समझौते या राजीनामे के नाम पर पीड़ितों से मोटी रकम वसूलता था। अब तक पुलिस को ऐसे दो युवकों की जानकारी मिली है जो इस गैंग का शिकार हुए हैं। इस मामले में पुलिस ने आगे की पूछताछ के लिए मुख्य आरोपी अमरीन और चंदन यादव की चार दिन की रिमांड और ली है। जांच में यह भी सामने आया है कि ये आरोपी व्हाट्सऐप के जरिए लड़कियों की सप्लाई और जिस्मफरोशी का अड्डा भी संचालित कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *