MP News : युवती को सोशल मीडिया पोस्ट हटाने की धमकी, हिंदू संगठनों ने विरोध जताया, हनुमान चालीसा पढ़कर किया प्रदर्शन

छिंदवाड़ा, 25 फरवरी 2026। शहर में सोशल मीडिया पर वायरल हुए धमकी भरे ऑडियो ने तनाव बढ़ा दिया। एक युवती ने गोंडवाना पार्टी और विशेष वर्ग के कुछ लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन के संदर्भ में सोशल मीडिया पोस्ट डाली थी। इसके बाद कथित धमकी भरे ऑडियो में युवती को अपनी पोस्ट हटाने की धमकी दी गई, जिसमें आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल भी किया गया।

जैसे ही यह ऑडियो सोशल मीडिया पर फैलता है, स्थानीय हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। संगठनों ने रैली निकालकर पुलिस थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

संगठनों का कहना है कि इस तरह के ऑडियो समाज में तनाव फैला सकते हैं और शांति व्यवस्था प्रभावित कर सकते हैं। प्रदर्शन के दौरान संगठनों ने हनुमान चालीसा पढ़कर विरोध प्रकट किया।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि ऑडियो की तकनीकी जांच कराई जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शहर में माहौल फिलहाल शांत है, लेकिन प्रशासन ने अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *