हबीब तनवीर सम्मान से सम्मानित डॉ. कुंज बिहारी शर्मा का निधन, कल होगी अंतिम विदाई

रायपुर। श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था, रायपुर के वरिष्ठ सदस्य एवं मार्गदर्शक डॉ. कुंज बिहारी शर्मा का 66 वर्ष की आयु में हृदयघात से निधन हो गया। वे सेवानिवृत्त प्राचार्य थे और समाज के साथ शैक्षणिक जगत में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। डॉ. शर्मा स्व. रामगोपाल शर्मा के सुपुत्र तथा दीपतांशु शर्मा के पिता थे।

उल्लेखनीय है कि डॉ. कुंज बिहारी शर्मा को कला और संस्कृति के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए इसी वर्ष राज्य अलंकरण समारोह में हबीब तनवीर सम्मान से नवाजा गया था। वे शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में देश भर के शैक्षणिक जगत में एक सम्मानित नाम थे।

उनके परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, डॉ. शर्मा की अंतिम यात्रा शुक्रवार, 20 फरवरी 2026 को प्रातः 9:00 बजे उनके निवास स्थान एम-66, सेक्टर-04, प्रेम सदन, केंद्रीय विद्यालय के पास, दीनदयाल उपाध्याय नगर से निकलेगी। अंतिम संस्कार मारवाड़ी श्मशान घाट में संपन्न होगा। उनके निधन पर देविदयाल शर्मा, बसंत शर्मा और समस्त शर्मा परिवार सहित समाज के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।


Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *