प्रोफेसर मनोज दयाल होंगे कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के नए कुलपति

रायपुर। प्रोफेसर मनोज दयाल को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। राजभवन द्वारा इस संबंध में गुरुवार को आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

प्रोफेसर दयाल वर्तमान में गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार (हरियाणा) में जनसंचार विभाग के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। उनके पास शैक्षणिक क्षेत्र का लगभग 35 वर्षों का लंबा अनुभव है, जिसमें से 21 वर्षों से अधिक समय तक उन्होंने प्रोफेसर के पद पर अपनी सेवाएं दी हैं। उनके मार्गदर्शन में अब तक 35 से अधिक शोधार्थियों ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। अकादमिक जगत में एक प्रतिष्ठित नाम होने के साथ ही उनकी कई पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं।

उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही उनके सहयोगियों और शिष्यों में खुशी की लहर है। प्रोफेसर मनोज दयाल को अकादमिक क्षेत्र में एक प्रखर व्यक्तित्व माना जाता है। वे भारतीय शिक्षण मंडल से भी लंबे समय से जुड़े रहे हैं। उनकी इस नियुक्ति को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विकास और भविष्य की योजनाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *