संसद में हंगामे पर भाजपा महिला सांसदों का कड़ा रुख, स्पीकर से की विपक्षी सदस्यों पर कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के दौरान विपक्षी सांसदों के हंगामे को लेकर विवाद गहरा गया है। भारतीय जनता पार्टी की महिला सांसदों ने विपक्षी सदस्यों पर सदन की मर्यादा तोड़ने का गंभीर आरोप लगाते हुए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने दोषी सांसदों के खिलाफ नियमों के तहत सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

लोकसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में महिला सांसदों ने कहा कि 4 फरवरी 2026 को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सदन में जो कुछ भी हुआ, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण था। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के सदस्यों ने न केवल सदन के वेल में प्रवेश किया, बल्कि वे स्पीकर की मेज पर चढ़ गए और सरकारी कागज फाड़कर उनकी ओर फेंके।

भाजपा सांसदों ने शिकायत में यह भी उल्लेख किया कि कुछ विपक्षी महिला सांसदों ने आक्रामक व्यवहार करते हुए तख्तियां लीं और सदन के दूसरे हिस्से में आ गईं। पत्र के अनुसार, विपक्षी सदस्यों ने प्रधानमंत्री की सीट को घेरा और उन बेंचों तक पहुंच गए जहां वरिष्ठ मंत्री बैठते हैं। महिला सांसदों ने इसे लोकतांत्रिक संस्थानों को बदनाम करने की कोशिश बताते हुए कहा कि ऐसे अशोभनीय कृत्य के लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।


Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *