सक्ती ,ग्राम पंचायत नंदौर कला मेंआयोजित शिव महापुराण के पहले दिन कलश यात्रा एवं कथा श्रवण करने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत पहुंचे जहां नेता प्रतिपक्ष ने भगवान भोलेनाथ के मंदिर में पूजा अर्चना एवं शिव महापुराण ग्रंथ की पूजा कथावाचक अश्वनी पांडे का कर शाल श्रीफल भेंट कर भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि का मांगा आशीर्वाद महंत ने कहा शिव महापुराण की कथा श्रवण करने से मनुष्य हर प्रकार के भय अकाल मृत्यु पर विजय प्राप्त करता है

शिव की महिमा अपरंपार शिव विष पीते हैं और दूसरों को जीवन दान देते हैं सभी भक्तगण शिव महापुराण कथा का पूरा श्रवण करें और शिव महापुराण ग्रंथ की एक चौपाई का भी अपने जीवन में उसका अनुसरण करें , कथावाचक अश्वनी पांडे ने भक्तगणों को प्रथम दिन की कथा श्रवण कराते हुए शिव महिमा का वर्णन करते हुए भगवान शिव के स्वरूप, पार्वती जी की तपस्या और शिव-पार्वती विवाह जैसे प्रसंगों वर्णन करते हुए भगवान शिव की महिमा, शिवलिंग की पूजा का महत्व, और 33 कोटि देवताओं में शिव के अधिदेव होने , शिव पुराण सुनने से मानसिक शांति जन्म-जन्मांतर के पापों का नाश होता है। इस अवसर पर सैकड़ो महिलाओं द्वारा सिर पर कलश रखकर ग्राम भ्रमण कर यज्ञ स्थल पर पहुंचे प्रथम दिन की कथा एवं कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला पुरुष जनप्रतिनिधि उपस्थित थे
