लाड़ली बहना’ के राज में महिला का अपमान? भाजपा नेता की गुंडागर्दी पर विक्रांत भूरिया का तीखा हमला

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक महिला के साथ सरेआम मारपीट का मामला सामने आया है। सिहावल विधानसभा के बहरी ग्राम में संतोष पाठक नामक व्यक्ति द्वारा एक महिला को बीच सड़क पर जमीन पर लेटाकर बुरी तरह पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी को भारतीय जनता पार्टी का स्थानीय नेता बताया जा रहा है। इस घटना ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी महिला को जमीन पर पटककर बेरहमी से पीट रहा है। इस घटना को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस वीडियो को साझा करते हुए भाजपा सरकार की लाड़ली बहना योजना और महिला सम्मान के दावों पर सवाल उठाए हैं।

डॉ. विक्रांत भूरिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को संबोधित करते हुए पूछा कि क्या प्रदेश में भाजपा नेताओं के लिए कानून के मायने अलग हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ भाजपा वोट के लिए महिलाओं को लाड़ली बहना कहती है और दूसरी तरफ उनके नेता सरेआम महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। विधायक ने इस मामले में तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *