रायपुर। राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक ऑयल फैक्ट्री में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल है कि उससे उठने वाला काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से ही दिखाई दे रहा है।
जानकारी के अनुसार, उरकुरा रेलवे स्टेशन के समीप स्थित इस फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी, जिससे परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर रखे हुए है।