जिला एवं मंडल केंद्रों पर बड़ी स्क्रीन लगाकर भाजपाई सुनेंगे बजट का सीधा प्रसारण

अजय, रामू सहित सभी वरिष्ठों को अलग अलग केंद्रों में बनाया गया प्रभारी

महीने भर चलेंगे प्रेस वार्ता, इन्फ्लूएंसर मीट, किसान, युवा, महिला सम्मेलन इत्यादि अनेक कार्यक्रम

वर्ष 2026–27 के लिए केंद्रीय बजट रविवार 1 फरवरी को पेश होगा। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्देशानुसार केंद्रीय बजट का सीधा प्रसारण देश भर में सभी जिला एवं मंडल केंद्रों में बड़ी स्क्रीन लगाकर सुना जायेगा। धमतरी जिले में भी जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा एवं सभी मंडलों में अलग अलग स्थानों में भी बजट प्रस्तुतीकरण का बड़ी स्क्रीन लगाकर सामूहिक श्रवण किया जायेगा। 2 से 10 फरवरी के मध्य प्रदेश स्तरीय नेता द्वारा प्रेस वार्ता ली जाएगी। संभाग स्तर पर युवा संवाद, महिला संवाद, श्रमिक संवाद, किसान संवाद, व्यापारी संवाद, पत्रकार संवाद एवं सोशल मीडिया संवाद के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के वक्ताओं का संबोधन होगा। इसके अलावा सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर मीट, महाविद्यालयों में बजट को लेकर संवाद सहित अनेक कार्यक्रम महीने भर चलेंगे। कार्यक्रम के जिला संयोजक कविंद्र जैन ने बताया कि 1 फरवरी को बजट के सीधा प्रसारण सुनने के लिए जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए प्रदेश द्वारा पूर्व मंत्री तथा कुरूद विधायक अजय चंद्राकर एवं महापौर जगदीश राम रोहरा को अतिथि बनाया गया है। जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना साहू, जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस सहित जिले भर के प्रमुख पदाधिकारी, प्रबुद्ध वर्ग के प्रतिनिधि, वकील, पत्रकार, शिक्षाविद्, चार्टर्ड अकाउंटेट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा, पिंकी शिवराज शाह, श्रवण मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, उपाध्यक्ष गौकरण साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष शशि पवार, जिला पदाधिकारी महेंद्र पंडित, राकेश साहू, अकबर कश्यप, त्रिलोक जैन, विजय यदु, श्यामा साहू, मोहन नाहटा, चेतन हिंदुजा, विजय साहू, उमेश साहू, चंद्रकला साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति साहू, ज्योति हरख जैन, ज्योति भानु चंद्राकर, बलजीत छाबड़ा, श्रीमती बीथीका विश्वास, नागेन्द्र शुक्ला , कमल डागा , विकल गुप्ता, रवि दुबे, राजेंद्र गोलछा, डेनिस चंद्राकर, शुभम जायसवाल, रोहिताश मिश्रा, शुभांक मिश्रा, कौशल्या देवांगन, टीकाराम कंवर, मोनिका देवांगन, धनेश्वरी साहू, अंगिरा ध्रुव, महेश गोटा, केशव साहू, हृदय साहू सहित सभी प्रमुख नेताओं को अलग अलग मंडलों में संयोजक, सह संयोजक एवं प्रभारी बनाया गया है। जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से इस कार्यक्रम को अपने अपने मंडल अथवा जिला मुख्यालय में अनिवार्य रूप से श्रवण करने हेतु निर्देशित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *