दतिया जिला अस्पताल में अमानवीय व्यवहार के आरोप, मरीजों को जबरन वार्ड से निकाले जाने के वीडियो वायरल

दतिया। जिला अस्पताल में मरीजों के साथ अमानवीय व्यवहार के दो मामले सामने आए हैं, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। आरोप है कि एक युवक और एक वृद्ध महिला को डॉक्टरों ने जबरन वार्ड से बाहर निकाल दिया।

पहला मामला ट्रामा सेंटर का है, जहां भर्ती एक मरीज को डॉक्टरों ने अचानक वार्ड खाली करने का निर्देश दिया। बताया गया कि मरीज की ड्रिप लगी होने के बावजूद उसे जनरल वार्ड में भेजने को कहा गया। मरीज ने एक दिन और ट्रामा सेंटर में रखने की गुहार लगाई, लेकिन डॉक्टर ने उसकी बात नहीं मानी। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

दूसरा वीडियो जिला अस्पताल की गैलरी का बताया जा रहा है, जिसमें एक वृद्ध महिला ठंड में फर्श पर पड़ी नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार महिला का ऑपरेशन प्रस्तावित था, लेकिन परिजनों ने एक दिन बाद कराने की बात कही, जिस पर डॉक्टरों ने उसे वार्ड से बाहर निकाल दिया। यह वीडियो भी लोगों में आक्रोश पैदा कर रहा है।

मामले पर सिविल सर्जन डॉ. राठौर ने सफाई देते हुए कहा कि दोनों मरीज गंभीर स्थिति में नहीं थे, इसलिए उन्हें दूसरे वार्ड में शिफ्ट करने को कहा गया था। हालांकि वायरल वीडियो के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *