गणतंत्र दिवस पर पीजी कॉलेज ग्राउंड की नई पार्किंग और प्रवेश गाइडलाइन जारी, जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर

हिंगोरा सिंह
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पी .जी. कॉलेज ग्राउंड समारोह स्थल के प्रवेश एवं पार्किंग व्यवस्था हेतु सरगुजा पुलिस के द्वारा जारी की गई एडवाइजरी ।

अंबिकापुर : जिले में गणतंत्र दिवस 2026 समारोह का आयोजन पी .जी. कॉलेज ग्राउण्ड अम्बिकापुर में किया जाएगा।
इस अवसर पर समारोह स्थल के प्रवेश एवं पार्किंग व्यवस्था हेतु सरगुजा पुलिस के द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है।

प्रवेश द्वार : –
व्ही.व्ही.आई.पी. हेतु प्रवेश द्वार क्रमांक-01 (बनारस रोड, इण्डस्ट्रियल एरिया की ओर), आम जनता के प्रवेश हेतु प्रवेश द्वार क्रमांक-02 (डाईट मैदान के सामने), पत्रकार एवं आमंत्रित अतिथि हेतु प्रवेश द्वार क्रमांक-03 (बनारस रोड, पानी टंकी के पास), आम जनता हेतु प्रवेश द्वार क्रमांक-04 (राजमोहिनी देवी भवन के सामने) निर्धारित है।

पार्किंग व्यवस्था : –
आम जनता हेतु पार्किंग स्थल क्रमांक- 05 (राजमोहनी देवी भवन के पास ग्राउण्ड) एवं पार्किंग स्थल क्रमांक- 06 (बी.टी.आई. ग्राउण्ड) है। सरगुजा पुलिस द्वारा आमजनता से अपील करते हुए कहा गया है कि आमजनता अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल में ही खड़ी करें एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *