इसी दिन क्षेत्र के 40 कारसेवकों व उनके परिजनों का किया गया था सम्मान 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली:– आज से 2 वर्षों पूर्व 22जनवरी 2024को पवित्र धार्मिक नगरी अयोध्या में नवनिर्मित विशाल श्रीराम मंदिर में श्री रामलला जी की भव्य व आकर्षक मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी । इसी उपलक्ष्य में सरायपाली नगर में भी श्री हनुमान राममंदिर में विभिन्न आयोजन किया गया था । नगर को बेहद आकर्षक रूप से सजाया व संवारा गया था । रामकिर्तन भजन मंडली द्वारा प्राण प्रतिष्ठा समारोह के एक माह पूर्व से प्रारंभ किए गए नगर भ्रमण आज भी निरंतर जारी है ।
6दिसंबर 1992 को कथित विवादित ढांचा गिराए जाने में सरायपाली क्षेत्र से 40 रामभक्तो ने इस कार सेवा में भाग लेने अयोध्या गए थे । इन सभी कारसेवकों व निधन हो चुके कार सेवकों के परिजनों का आयोजक व पत्रकार दिलीप गुप्ता द्वारा उनके वी उनके परिजनों का शाल व श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया था ।यह इस तरह का पहला कार्यक्रम आयोजित किया गया था । रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर आज राममंदिर में विशेष पूजा के साथ ही मिष्ठान वितरण किया गया ।
ज्ञातव्य हो कि विगत 500 वर्षों के इंतजार के बाद श्री रामजन्म भूमि अयोध्या में भव्य मंदिर के निर्माण के पश्चात विगत 22 जनवरी 2024 को श्री रामलला जी की भव्य व आकर्षक मूर्ति के स्थापना के साथ ही आज द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर नगर के रामभक्त भजन मंडली द्वारा नगरवासियों के सहयोग से नगर में भजन कीर्तन के साथ भ्रमण कर श्री जानकी हनुमान मंदिर में समापन कर मिष्ठान व फल का वितरण प्रसाद स्वरूप किया गया ।
विदित हो कि 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर में भी काफी उत्साहपूर्ण माहौल में यह आयोजन श्रीराम जानकी हनुमान मंदिर में किया गया था । नगर को रंग बिरंगी तोरण से सजाया गया था वहीं जयस्तंभ व अग्रसेन चौक के साथ ही नगर को सजावटों से ढांक दिया गया था । श्रीराम मंदिर परिसर में ही विवादित ढांचा को गिराए जाने में क्षेत्र के 40 कारसेवकों ने उस समय भाग लेकर कारसेवा की गई थी ।उनके इस साहसिक व अदम्य सहयोग को देखते हुवे 40 कार सेवकों में 20 जीवित व 20 दिवंगतों के परिजनो का शाल व श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया था ।ज्ञात हो कि सन 1990 व 92 में रायपुर जिले से सर्वाधिक कार सेवक सरायपाली से तथा सरायपाली के ग्राम केना से ही सर्वाधिक 19 कार सेवक अयोध्या कार सेवा में भाग लिया था ।
कार सेवको के सम्मान समारोह के आयोजक , हिन्दू समाज सरायपाली के संस्थापक सदस्य व नगर के वरिष्ठ पत्रकार दिलीप गुप्ता ने जानकारी देते हुवे बताया कि अयोध्या में आज 500 वर्षों के अथक परिश्रम, बलिदानों व कानूनी लड़ाइयों के पश्चात श्रीराम मंदिर के निर्माण के बाद श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही थी । इस संघर्ष में सरायपाली व ग्रामीण क्षेत्रों के 40 कार सेवकों ने 1990 व 1992 के आंदोलन में भाग लिया था।
आयोजक दिलीप गुप्ता ने बताया कि हिन्दू समाज की बैठक में सभी कार सेवको का सम्मान किये जाने का निर्णय लिया गया था जिसके तहत सभी 40 कार सेवकों व उनके परिजनों का सम्मान किया गया। सभी कार सेवकों का सबसे पहले पैर धोकर व तिलक लगाया गया। सभी को विभिन्न गणमान्य नागरिकों के हाथो शाल, श्रीफल, मिष्ठान्न व नवनिर्मित श्रीराम मंदिर का फोटोफ्रेम प्रदान कर सम्मानित किया गया।
नसम्मान समारोह में अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया गया था कि हम लोग उस समय कितने विषम परिस्थितियों में अयोध्या जाकर कार सेवा किए। हमें एक सतह तक जेल में बंद रखा गया व भोजन तक नहीं दिया गया। प्रायोजक दिलीप गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज कम से कम वर्षों बाद उन्हें याद कर सम्मानित किया गया यह हमारे लिए बहुत ही गौरव की बात है।
जिन कार सेवको का सम्मान किया गया था उनमें 1 स्व. सुखलाल पटेल (बटकी) के भाई प्यारीलाल पटेल 2- चंदन सिंह पटेल (बटकी) 3- संकीर्तन प्रधान ( चिवराकुटा) 4. नेहरुलाल आचार्य (बोन्दा नवापाली ),5-अमर बग्गा ( सरायपाली 6 कमलजीत उवोवेजा , 7- अय्यूब हुसैन (सरायपाली) 8 स्व. संतोष धनानिया (सरायपाली ) की पत्नी मंजू व पुत्र विदित 9- शंकर साहू गुरुजी (सरायपाली पुत्री सीता सतपथी ) 10 स्व. सरदार चौधरी (केना) के पुत्र पुरुषोत्तम पटेल , 11- विजय चौधरी ,12 मनबोध सोनवर्षा ( केना), 13- स्व. विभीषण भोई बिलाल केना के पुत्र गजेंद्र भोई 14 विश्वमित्र प्रधान (केना) , 15 स्व. ईश्वर लाल यादव (केना ) के पुत्र बीरेंद्र यादव 16- स्व. पाष्टम बरिहा (केना) के पुत्र अशोक बरिहा 17- स्व. रघुनाथ प्रधान (केना) के पुत्र अरुणि प्रधान 18- लालचंद्र केवट (केना) 19 मायाधर डड़सेना ( तिहारिपाली ) , 20 रामरतन पटेल (केना ) ,21 टिकेस्वर साह (केना ) ,22 स्व. वैलोचन पटेल केना) के भाई रामरतन पटेल 23 मोहन साहू( केना) , 24- मेघनाथ सोनवर्षा (केना) 25-स्व. शंभूलाल पटेल (केना) के पुत्र नरोत्तम पटेल , 26 विषिकेशन पटेल (केना) , 27 गजपति प्रधान (केना ) ,28- रविलाल पटेल (केना) , 29-स्व. श्याम कुमार चौधरी के पुत्र गौरीशंकर चौधरी (केना) , 30- स्व. मनोहर साहू (कलेण्डा) के पुत्र प्यारी लाल साहू , 31-स्व. विभूति पटेल (कलेन्डा )के पुत्र सुरेश , 32- धुवांराम साहू (कले नडा) , 33 परीक्षित नायक (दरीपाली) , 34 वासुदेव पटेल (सुखापाली) , 35-सहदेव पटेल (डोगरिपाली) 36-स्व. महावीर सोनी (सरायपाली) की पत्नी त्रिलोचना सोनी 37-स्व. हीरालाल शर्मा के पुत्र मोहन शर्मा 38 तिरिधराम पटेल ( दर्रीपाली) , 39 दशरथ पांडे (कलेण्डा) व 40 तुलाराम पंडित (सरायपाली) का सम्मान किया गया। इस अवसर पर नगर के विभित्र नागरिकों, नगरवासियों व हिन्दू समाज के सदस्यों के हांथों सभी कार सेवको का सम्मान किया गया था ।