व्यापम ने सहायक मानचित्रकार भर्ती परीक्षा WRAD25 का नोटिफिकेशन जारी, 9 जनवरी से आवेदन


रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने जल संसाधन विभाग, नवा रायपुर के अंतर्गत सहायक मानचित्रकार (सिविल) पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा WRAD25 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 जनवरी 2026 से प्रारंभ होगी।

व्यापम द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार अभ्यर्थी 2 फरवरी 2026 को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर सुधार के लिए 3 से 5 फरवरी 2026 तक का अवसर प्रदान किया गया है।

परीक्षा से संबंधित विवरण इस प्रकार है— आवेदन की शुरुआत 9 जनवरी 2026 से होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 2 फरवरी 2026, शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। त्रुटि सुधार की अवधि 3 से 5 फरवरी 2026, शाम 5 बजे तक रहेगी। संभावित परीक्षा तिथि 15 मार्च 2026 (रविवार) तय की गई है। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक रहेगा। प्रवेश पत्र 9 मार्च 2026 को जारी किए जाएंगे। परीक्षा केंद्र रायपुर निर्धारित किया गया है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *