शीतलहर का असर, कोरिया में कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 10 जनवरी तक छुट्टी

कोरिया। जिले में लगातार बढ़ती ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के अनुमोदन पर जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर 10 जनवरी 2026 तक कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।

आदेश के अनुसार, यह अवकाश जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त तथा सभी बोर्डों से संबद्ध विद्यालयों पर लागू होगा।

हालांकि, विद्यालयों के शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी पूर्व निर्धारित समयानुसार उपस्थित रहेंगे। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने कहा कि अत्यधिक ठंड से छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *