बीजापुर: नक्सलियों के प्लांट किए IED विस्फोट से नाबालिग घायल, हालत गंभीर

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए प्रेशर आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से एक 15 वर्षीय ग्रामीण बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद उसे तत्काल 222 बटालियन केरिपु कैंप कोरचोली में प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया तथा बेहतर इलाज के लिए बीजापुर अस्पताल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम कोरचोली नदीपारा निवासी राम पोटाम (पिता स्व. लच्छु पोटाम, उम्र 15 वर्ष) सुबह लेंड्रा-कोरचोली जंगल क्षेत्र की ओर घूमने गया था। इसी दौरान माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी में विस्फोट हो गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उल्लेखनीय है कि सुरक्षा बल लगातार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सघन सर्चिंग अभियान चला रहे हैं तथा माओवादियों द्वारा प्लांट किए गए आईईडी को खोजकर निष्क्रिय कर रहे हैं, ताकि ग्रामीणों एवं सुरक्षा बलों को कोई नुकसान न पहुंचे। हालांकि, नक्सलियों द्वारा बड़ी संख्या में आईईडी प्लांट किए जाने के कारण कई ग्रामीण एवं जवान अब तक इनकी चपेट में आकर घायल हो चुके हैं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *