सीएम विष्णु देव साय ने की बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से पहली मुलाकात, संगठन और समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली दौरे पर हैं। अपने दिल्ली दौरे पर सीएम विष्णु देव साय आज बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। विष्णु देव साय ने यहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। वैसे तो ये मुलाकात सौजन्य मुलाकात थी, लेकिन दोनों लोगों के बीच में कई मुद्दों पर अहम चर्चा भी हुई। चर्चा मुख्य रुप से पार्टी, संगठन और समसामयिक विषयों पर हुई। सीएम विष्णु देव साय ने बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दी।

नितिन नबीन को हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नितिन नबीन से सीएम विष्णु देव साय की ये पहली मुलाकात है। बीजेपी मुख्यालय में दोनों लोगों के बीच काफी देर तक कई मुद्दों पर चर्ची हुई। मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने का श्रेय नितिन नबीन को मिला था
बिहार की राजनीति में लंबे वक्त से सक्रिय रहे नितिन नबीन का राजनीतिक रुतबा काफी तेजी से बढ़ा है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले जब नितिन नबीन को प्रदेश का प्रभारी बनाया गया था, तब उनके कंधों पर पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी। नितिन नबीन ने अपनी काबिलियत और रणनीति से न सिर्फ पार्टी को जीत दिलाई बल्कि कांग्रेस का पूरा सूपड़ा ही छत्तीसगढ़ से साफ कर दिया। कई संभागों से कांग्रेस को पूरी तरह से उखाड़ फेंका।

बिहार विधानसभा चुनाव में भी किया कमाल
बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बढ़िया जीत दिलाई। अपनी सीट से जीत दर्ज करने के साथ ही वो दूसरी सीटों पर भी कमल खिलाने में कामयाब रहे। पार्टी ने उनकी काबिलियत को परखा और उनको बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *