सरगुजा पुलिस और वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर टीम ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान, वाहन चालकों को बांटे हेलमेट

सरगुजा पुलिस

हिंगोरा सिंह अम्बिकापुर: सरगुजा पुलिस द्वारा ‘डेन्जर्स एडवेंचर्स स्पोर्ट्स लोंगेस्ट वर्ल्ड टूर ऑन फुट जर्नी’ के सदस्य व पर्वतारोही एवं गिनीज बुक व लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर टीम के 4 सदस्यीय दल के साथ मिलकर यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरण कर यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी गई।

यातायात शाखा अंबिकापुर एवं मणिपुर पुलिस के साथ बिलासपुर चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और यातायात नियमों के प्रति लोगों को सजग करना था। दिनांक 02 जनवरी 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में विश्व रिकॉर्ड धारक टीम के सदस्यों ने सरगुजा पुलिस के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूकता फैलाई।

थाना मणिपुर क्षेत्रांतर्गत बिलासपुर चौक के पास सड़क पर आने-जाने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन हेतु सामान्य निर्देश दिए गए। साथ ही, जिन दोपहिया वाहन चालकों ने हेलमेट लगाया था, उन्हें गुलाब का फूल देकर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। वहीं, हेलमेट नहीं लगाने वाले दुपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट भेंट कर वाहन चलाते समय उसे आवश्यक रूप से पहनने की समझाइश दी गई।

उक्त जागरूकता कार्यक्रम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमोलक सिंह ढिल्लो के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक, उप निरीक्षक विजय कैवर्त्य, थाना प्रभारी मणिपुर उपनिरीक्षक सी. पी. तिवारी एवं अधीनस्थ थाना स्टाफ के सहयोग से आयोजित किया गया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *