मरवाही प्लेसमेंट कैम्प में 30 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन, सोलर इंस्टॉलर और होटल मैनेजमेंट के पद शामिल

मरवाही। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के सहयोग से मंगलवार को आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में 30 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया। इनमें सोलर इंस्टॉलर के 8, होटल मैनेजमेंट के 20 तथा वेल्डर के 2 पद शामिल हैं। शेष पदों पर निजी कंपनी द्वारा 15 दिनों के भीतर द्वितीय साक्षात्कार के बाद चयन किया जाएगा।

जिला रोजगार कार्यालय परिसर गौरेला में दो निजी कंपनियों द्वारा सोलर इंस्टॉलर, होटल मैनेजमेंट, वेल्डर तथा क्रेडिट असिस्टेंट के कुल 70 पदों के लिए कैम्प आयोजित किया गया। इसमें 35 अभ्यर्थी उपस्थित हुए तथा 31 ने साक्षात्कार में भाग लिया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *