दिलीप गुप्ता
सरायपाली :,दिल्ली विधानसभा के वर्तमान विधायक व पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी के प्रभारी मुकेश अहलावत का शनिवार को सरायपाली के केजुआं स्थित सर्किट हाउस में संगठन विस्तार के संबंध में सक्रिय कार्यकर्ताओं से विस्तार पूर्वक चर्चा की।
छत्तीसगढ़ के आम आदमी पार्टी में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के दिशानिर्देशानुसार आप प्रभारी मुकेश अहलावत जी 9 जून से छत्तीसगढ़ के सभी 90 विधानसभा में दौरा कर कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे हैं ।इन बैठकों का उद्देश्य संगठन विस्तार ,बूथ स्तर तक मजबूती , कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद , संगठनात्मक समीक्षा एवं आगामी चुनावी तैयारी को प्रभावी बनाना है।

बैठक में विशेष रूप से प्रभारी के अलावा, प्रदेश महासचिव सूरज उपाध्याय एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र चंद्राकर उपस्थित रहे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक ,समीक्षा, मार्गदर्शन तथा आगामी रणनीति पर महत्वपूर्ण चर्चा की ।आगे उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि हर विधानसभा को पांच ब्लाकों में बांटा गया है तथा ब्लाक अध्यक्षों और ब्लाक संगठन मंत्री की नियुक्ति कर दी गयी है तथा कार्यक्रम में सभी को नियुक्त प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया । आगे विस्तार की बात करते हुए कहा गया है कि जनपद क्षेत्र में जनपद प्रमुख,ग्राम पंचायत में ग्राम प्रमुख एवं बूथ स्तर पर बूथ प्रभारी का चयन किया जाना है ।
बैठक में आम आदमी पार्टी विधानसभा के सभी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाते हुए जनता के लिए काम करने का निर्णय लिया है।
आम आदमी पार्टी से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की।आज के बैठक में उपस्थित लोगों में विधानसभा प्रभारी आशिक हुसैन, वरिष्ठ कार्यकर्ता आनंद गोयल,जिला उपाध्यक्ष ईश्वर भारद्वाज ,युज विंग जिला उपाध्यक्ष मुरारी प्रधान,ब्लाक अध्यक्ष सनतराम चौहान, ब्लाक अध्यक्ष अजय किरित, प्रहलाद महापात्र,ब्लाक अध्यक्ष पूर्ण चंद भोई,ब्लाक अध्यक्ष मोहम्मद जावेद गोपाल वैष्णव,दिनेश शर्मा,सुशिम सिंह ,पवन,शिव कुमार चौहान,डोलामणी गडतिया ,उसत तांडी,विकाश बाध ,अविनाश तिग्गा ,अमर कंधेरआदि कार्यकर्ता मौजूद थे।