बस्तर के आधे से अधिक क्षेत्र नक्सलमुक्त, हथियारबंद कैडर 120-150 तक सिमटा: आईजी सुंदरराज

जगदलपुर। बस्तर क्षेत्र में नक्सल अभियान की सफलता से आधे से अधिक इलाका नक्सलमुक्त हो चुका है। अब केवल साउथ बस्तर संभाग में नक्सली शेष बचे हैं। हथियारबंद नक्सलियों की संख्या 120 से 150 के बीच रह गई है। ज्यादातर बड़े कैडर या तो मारे गए या आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज ने बताया कि चार बड़े संभाग पूरी तरह नक्सलमुक्त हो चुके हैं। अभियान में पहले बड़े कैडर पर प्रहार किया गया, फिर प्रभावी सरेंडर नीति अपनाई गई। नक्सल गलियारा लगातार सिमट रहा है। शीघ्र ही शेष नक्सली भी आत्मसमर्पण कर देंगे। इससे क्षेत्र में शांति तथा विकास की राह मजबूत हुई है और बस्तर नए दौर में प्रवेश कर रहा है।https://aajkijandhara.com/30-thousand-

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *