मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर और सारंगढ़ में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर और सारंगढ़ में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

सुबह 10 बजे वे रायपुर के मरीन ड्राइव में आयोजित वीर बाल रैली कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर लगभग 12:30 बजे सारंगढ़ के लिए रवाना होंगे।

सारंगढ़ में मुख्यमंत्री साय गुरु घासीदास रजत जयंती समारोह में शिरकत करेंगे। दोपहर 2 बजे वे गुरु घासीदास की ज्ञान स्थली पुष्प वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री साय दोपहर 3 बजे राजधानी रायपुर वापस लौट आएंगे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *