Raipur Breaking News : रायपुर रेलवे स्टेशन में महिला पर चाकू से हमला, हड़कंप मचा—आरोपी फरार

रायपुर। राजधानी के रायपुर रेलवे स्टेशन में शुक्रवार शाम एक महिला पर चाकू से किए गए हमले से हड़कंप मच गया। अज्ञात आरोपी ने महिला पर अचानक हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

पार्सल ऑफिस के पास हुई वारदात

मिली जानकारी के अनुसार घटना पार्सल ऑफिस के पास हुई। आरोपी ने महिला के गर्दन और हाथ पर वार किया, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले की सूचना मिलते ही जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक महिला की हालत फिलहाल स्थिर है।

आटो चालक होने की आशंका

हमलावर के बारे में यह जानकारी सामने आई है कि वह ऑटो चालक है। पुलिस आरोपी की पहचान की पुष्टि कर रही है।
जीआरपी घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की लोकेशन और पहचान का पता चल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *