समाजसेविका के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर…67 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

रक्तदान शिविर में ग्रामीणों, युवाओं और मातृशक्ति का उत्साह देखने योग्य रहा। आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि रक्तदान न केवल एक श्रेष्ठ मानव सेवा है, बल्कि किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का माध्यम भी है। जन्मदिन को सेवा और समर्पण के रूप में मनाने की यह पहल विशेष सराहना का विषय रही। शिविर में सर्वप्रथम महेंद्र भोई तथा जयप्रकाश साहू ने रक्त दान कर इस रक्तदान शिविर की शुरुआत की ।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कई समाजसेवी एवं संगठन सक्रिय रूप से जुड़े रहे। नमिता साहू, निर्मल साहू, रामकुमार निषाद,डॉली मिश्रा, मंजू पटेल, महेश नायक, उमाकांत मिश्रा , सरपंच शिव कुमारी महेंद्र चौधरी , गंगा बाई सिदार, शशि तिर्की, सहित अनेक कार्यकर्ताओं का योगदान रहा । इसके अतिरिक्त एचडीएफसी बैंक, सरायपाली ने भी अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत इस आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

शिविर में तकनीकी और चिकित्सकीय सहयोग आशीर्वाद ब्लड बैंक की टीम द्वारा उपलब्ध कराया गया। विशेषज्ञों ने दाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित रूप से रक्त संग्रहण की प्रक्रिया पूरी की।

ब्लड बैंक की टीम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के शिविर अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इनसे रक्त की उपलब्धता बढ़ती है और आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को जीवनदान मिल पाता है। इस शिविर में मनोहर खाखा , सिंधु जगत, शेषाचार्य महाराज, साविता वर्मन, दुष्यंत साहू, फैमिदा तबसुम, सन्नी नातवानी सहित अन्य 67 लोगों ने रक्त दान कर कीर्तिमान रचा ।

कार्यक्रम विद्याभूषण सतपथी, , डॉक्टर भागेस्वर पटेल, फौजी धर्मेन्द्र चौधरी,उर्मिला मनोहर खाखा, आर के पटेल,बसना शिक्षा विभाग टीम, विश्व हिन्दू पारिषद बसना टीम, विश्व हिन्दू पारिषद सरायपाली टीम, आरएसएस सरायपाली टीम, गायत्री शक्ति पीठ प्रकोष्ठ टीम, अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवीय सेवा का संदेश दिया। साथ ही बहुत से लोगों ने ब्लड ग्रुप तथा हीमोग्लोबिन चेकअप का लाभ उठा भी शिविर से उठाया।आयोजन समिति ने सभी दाताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुण्य कार्य है जिसमें समय कम लगता है, लेकिन इसका प्रभाव जीवन भर रहता है।

कार्यक्रम के अंत में माता सावित्री बाई फुले महिला समूह ने उपस्थित सभी अतिथियों, रक्तदाताओं और सहयोगी संस्थानों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज में सेवा, दया और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिल सके।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *