अंबिकापुर। सरगुजा की दो लड़कियों को मानव तस्करों ने उज्जैन ले जाकर बेचने का मामला सामने आया है। मोटी तनख्वाह वाली नौकरी का झांसा देकर तस्करों ने दोनों युवतियों को फंसाया था। इनमें से एक युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है, जबकि दूसरी की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार, लखनपुर थाना क्षेत्र की युवती को उज्जैन में एक सप्ताह तक घर में बंधक बनाकर रखा गया। युवती ने शोर मचाया, तब उज्जैन पुलिस ने उसे छुड़ाया और परिजनों को सौंप दिया। दूसरी लापता लड़की के बारे में परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसे बेचकर खरीदार से शादी कराई जा रही है।
बताया गया कि आरोपी युवती को अंबिकापुर से ट्रेन के माध्यम से उज्जैन ले गए और लगभग ढाई लाख रुपए में बेच दिया। मानव तस्करी के इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।