दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उपचुनाव के नतीजे
घोषित हो गए हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने
सबसे ज्यादा 7 सीटों पर जीत हासिल की है, हालांकि उसकी 2 सीटें कम हुई हैं।
वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) के खाते में 3 सीटें आई हैं।
उपचुनाव के नतीजों ने कांग्रेस को भी राहत दी है। पार्टी की उम्मीदवार ने संगम विहार वार्ड में जीत दर्ज की। इसके अलावा एआईएफबी ने भी 1 सीट पर जीत हासिल की है।

मतदान और उम्मीदवार
एमसीडी के 12 वार्डों के लिए 30 नवंबर को मतदान हुआ था। राज्य चुनाव आयोग (SEC) ने मतगणना के लिए 10 केंद्र बनाए थे।
इस चुनाव में करीब 40% वोटिंग हुई, जो 2022 के एमसीडी चुनावों में दर्ज हुए 50.47% मतदान से कम है।
2025 के उपचुनाव में कुल 51 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें 26 महिलाएँ शामिल थीं।
- बीजेपी ने 8 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया था। आप ने 6 महिला उम्मीदवारों को मौका दिया। कांग्रेस ने 5 महिला उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा था।
