पुलिस को मिली सफलता 7 माओवादी गिरफ्तार…कई वारदात में थे शामिल


थाना उसूर की कार्रवाई — 5 माओवादी गिरफ्तार

दिनांक 1 अक्टूबर 2025 को थाना उसूर क्षेत्र के पुजारीकांकेर निवासी भीमा मड़कम की नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में टंगिया और चाकू से निर्मम हत्या कर दी थी।
इस घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान चलाया, जिसमें 5 माओवादी आरोपी गिरफ्तार किए गए।

गिरफ्तार माओवादी इस प्रकार हैं:

  1. रेंगा पिड़गा उर्फ गुंडम – नेलाकांकेर संघम सदस्य
  2. हड़मा काका – नेलाकांकेर संघम सदस्य
  3. शंकर एसम उर्फ गोलेम – नेलाकांकेर भूमकाल मिलिशिया डिप्टी कमांडर
  4. मड़कम बुधरा – गुंजेपर्ती संघम सदस्य
  5. सोढ़ी अंदा – गुंजेपर्ती संघम सदस्य

टीम ने इनसे घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद किए हैं।

थाना ईलमिड़ी की कार्रवाई — 2 माओवादी गिरफ्तार

वहीं थाना ईलमिड़ी क्षेत्र में माओवादियों ने मुजालकांकेर निवासी सत्यम पूनेम (उम्र 40 वर्ष) की हत्या पुलिस मुखबिरी के संदेह में कर दी थी।
सूचना के आधार पर थाना ईलमिड़ी पुलिस और छसबल 9वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने 2 माओवादी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार माओवादी:

  1. महेन्द्र मिच्चा – मिलिशिया सदस्य, निवासी मुजालकांकेर मिच्चापारा
  2. लक्ष्मण कुरसम – मिलिशिया सदस्य, निवासी मुजालकांकेर नयापारा

🔹 कानूनी कार्रवाई

सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना उसूर और ईलमिड़ी में भादंवि की प्रासंगिक धाराओं और गैरकानूनी गतिविधि (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।


🟩 बीजापुर पुलिस और एंटी-नक्सल ऑपरेशन टीम को इस सफलता के लिए सराहना मिल रही है।
पुलिस का कहना है कि माओवादियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *