:रमेश गुप्ता:
दुर्ग: ज़िले के ग्राम टेमरी (नगपुरा) में 20 सितंबर को पत्थर से कुचली
हुई अज्ञात महिला का शव मिलने के मामले का पुलिस ने
पर्दाफाश कर दिया है। यह मामला सुपारी किलिंग का निकला।
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान गंगोत्री उर्फ गंगा जांगड़े के रूप में हुई। गंगोत्री ने नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपियों को पैसे दिए थे। शिकायत करने की धमकी मिलने पर आरोपियों ने 1 लाख रुपये देकर उसकी हत्या की साजिश रची।

19 सितंबर की रात गंगोत्री को बहाने से टेमरी ले जाकर गला घोंटकर हत्या की गई और पहचान छुपाने के लिए चेहरा पत्थर से कुचल दिया गया। हत्या की योजना वीडियो कॉल पर बनी थी।
पुलिस ने मुख्य आरोपी निर्भय जांगड़े समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है.
इनको किया गया गिरफ्तार
- निर्भय जांगडे उम्र 19 साल पता जालबांधा खैरागढ़
- जयदीप साहू उम्र 19 साल पता कातुल बोर्ड दुर्ग
03 मनीष बंजारे 19 साल पता आशा नगर दुर्ग
पवन कुमार सिंह पता कातुल बोर्ड भिलाई 04.
- हेमलता बंजारे कातुल बोर्ड भिलाई
- विधि से संघर्षरत बालक