छत्तीसगढ़ व्यापम ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, रायपुर के लिए अनुरेखक (ट्रेसर) के 37 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 1 अक्टूबर 2025 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में त्रुटि सुधार की सुविधा 2 से 4 अक्टूबर तक मिलेगी।

परीक्षा 26 अक्टूबर 2025 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक होगी। प्रवेश पत्र 17 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे। परीक्षा केंद्र बिलासपुर और रायपुर में होंगे। आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार होगा। छत्तीसगढ़ के स्थानीय अभ्यर्थियों को अनुपस्थिति की स्थिति में शुल्क नियमानुसार लौटाया जाएगा। अधिक जानकारी व्यापम की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
