राज्य पेंशनर्स महासंघ का हुआ प्रथम अधिवेशन…वीरेन्द्र नामदेव चुने गए प्रांताध्यक्ष


कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेन्द्र नामदेव ने किया। मुख्य अतिथि केशकाल के विधायक नील कंठ टेकाम ने पेंशनरों के मुख्य समस्या मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49(6) को समाप्त कराने शीघ्र पहल करने का आश्वासन दिए।


अधिवेशन को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्रोपदी यादव ने भी संबोधित किया। संघ को मजबूती प्रदान करने वालों का भी सम्मान किया गया जिसमें संघ के प्रांतीय सचिव प्रदीप सोनी, संभागीय अध्यक्ष गुरुचरण सिंह, जिलाध्यक्ष मानिक चंद को भी संघ का मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।


अधिवेशन के दूसरे सत्र में चुनाव संपन्न हुआ जिसमे सर्व सम्मति से पुनः वीरेन्द्र नामदेव को संघ का प्रांताध्यक्ष चुना गया। अधिवेशन में अंबिकापुर से प्रदीप सोनी, गुरुचरण सिंह, मानिक चंद, शेष नाथ कुशवाहा, बी सी अग्रवाल कोरिया से प्रभात सिंहा, प्रेमचन्द गुप्ता, घनश्याम जायसवाल, रामेश्वर साहू, जशपुर से द्रोपदी यादव रमेश नंदे आदि उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *