छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अशोक अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल (पत्रकार) को यह जानकारी बाबा बैद्यनाथ कांवड़ यात्रा के दौरान मिली तथा कांवड़ यात्रा से आकर उन्होने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए भूतपूर्व चेंबर अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी , प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी , निर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष भाई सुशील रामदास एवं निर्वाचित प्रदेश मंत्री भाई शक्ति अग्रवाल एवं सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।

आगे अशोक अग्रवाल ने कहा की प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी का व्यापारिक हित में काम करते हुए पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा तथा बहुत जल्द पूरे जिले में सदस्यता अभियान चलाएंगे जिससे ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों को चैंबर से जोड़ा जा सके। चैंबर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनते ही नगर एवं जिले सहित पूरे प्रदेशवासियों द्वारा अशोक पत्रकार को लगातार बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *