Accident: लापरवाह बाइक चालक ने खड़ी बाइक को मारी टक्कर…NMDC कर्मी गंभीर

:दुर्जन सिंह:

बचेली:  नगर के मुख्य मार्ग पर एक बाइक सवार की लापरवाही एक गंभीर हादसे का कारण बन गई। यह दुर्घटना रविवार, 22 जून की दोपहर की है।

मिली जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा जाने वाली मार्ग पर शमशान घाट के पास, दारू भट्टी वार्ली मार्ग के मेाड़ के पास स्थित अस्थायी आयुर्वेदिक दुकान के पास

उस समय हुई जब भांसी की ओर से तेज गति से आ रहा करण नामक युवक अपनी बाइक से खड़ा एनएमडीसी कर्मी लिंगू राम भास्कर को टक्कर मार बैठा।

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त लिंगू राम भास्कर अपनी बाइक के साथ आर्युवेदिक दुकान के पास खड़ा था, तभी करण ने संतुलन खोते हुए उन्हें टक्कर दिया

इस टक्कर में दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत अपोलो अस्पताल ले जाया गया,

जहां प्राथमिक उपचार के बाद लिंगू राम की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हैदराबाद रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि लिंगू का दाहिना पैर घुटने के नीचे से टूट चुका है। व्ही घायल करण को हल्की चोटे आई थी उपचार के बाद भेज दिया गया।  घायल लिंगू राम भास्कर की उम्र 40 वर्ष है और वह गमावाड़ा का निवासी है व एनएमडीसी बचेली परियोजना के लोडिंग प्लांट में कार्यरत है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।