:रमेश गुप्ता:
दुर्ग: जुए के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है. पुलिस लगातार जुए पर लगाम कसने के लिए कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने एक छापामार कार्रवाई करते हुए लाखों रूपए के साथ 18 जुआरियों को धर दबोचा.
अंजोरा चौकी पुलिस ने महमरा गांव में दबिश देकर पृथ्वी पैलेस के पास 18 जुआरियों को हिरासत में लिया. उनके पास से 10.82 लाख रु नगदी जुआ की रकम और 20 नग मोबाईल जब्त किया.
कार्रवाई में उप निरीक्षक खगेंद्र पठारे, चौकी प्रभारी अंजोरा, प्रधान आरक्षक आशीष राजपूत, राकेश सिंह, आरक्षक सुमन मंडावी, कमल नारायण ठाकुर और हिरेन्द्र निषाद में मौजूद थे.
इनकी हुई गिरफ्तार –
- दिनेश जोशी उम्र 29 साल, नंदनी रोड भिलाई थाना छावनी
- हर्षित जैन उम्र 26 साल साकिन महावीर नगर थाना दुर्ग
- साहिल हरनखेडे 25 साल साकिन राजीव नगर थाना दुर्ग
- गोपी सोनकर 28 साल साकिन शिव पारा थाना दुर्ग
- संदीप सिह 29 वर्ष साकिन ऋषभ ग्रीन सिटी थाना पुलगॉव
- भवीन जैन उम्र 33 साल साकिन ब्राम्हण पारा थाना दुर्ग
- पप्पू साहू 38 साल साकिन राजीव नगर दुर्ग
- नीलम कुमार 26 साल सदर बाजार दुर्ग ।
- चंदन सोनवानी 29 साल मठपारा थाना दुर्ग
- टेकेश्वर देवांगन उम्र 27 साल उरला थाना मोहनगर
- नरेश जैन 40 साल ऋषभ ग्रीन सिटी थाना पुलगांव
- हर्ष देवांगन उम्र 28 साल साकिन नया पारा रोड दुर्ग
- भुनेश्वर चंद्राकर उम्र 31 साल साकिन कर्मचारी नगर थाना मोहननगर
- हेमलाल ढीमर उम्र 26 साल रुआबांधा थाना भिलाईनगर
- खुशाल सरवैया उम्र 31 साल तकियापारा दुर्ग
- मनय जैन उम्र 31 साल साकिन गांधी चौक दुर्ग
- विनोद गोवानी उम्र 40 साल साकिन सिंधी कालोनी दुर्ग
18. भूपेन्द्र गुप्ता 30 साल साकिनशंकर नगर दुर्ग