आधुनिक तकनीक से सुसज्जित हुई जिले की पुलिस टीम एसपी प्रफुल्ल ठाकुर

सक्ती ,छ.ग. शासन एवं पुलिस मुख्यालय लगातार इस ओर प्रयत्नशील है कि छ.ग.पुलिस को पूर्णतः आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किया जाये जिससे विभिन्न घटना की विवेचना में तकनीक का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा किया जा सके ताकि प्रकरण के आरोपियो को शत् प्रतिशत सजा सुनिशिवत कराई जा सकें। कुछ समय पूर्व प्रदेश के सभी जिलो को 65 लाख कीमत की एफएसएल मोबाईल यूनिट वैन प्रदाय की गई थी ताकि घटना स्थल से सभी प्रकार के साक्ष्य सुरक्षित रूप से संकलित किया जा सके। इसी कड़ी में पुलिस मुख्यालय द्वारा सक्ति जिले के थाना/चौकी प्रभारी तथा विवेचको के लिए सैमसंग का आधुनिक मोबाईल आवंटित किया गया है। जिसे आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में सक्ती जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल् कुमार ठाकुर द्वारा थाना/चौकी प्रभारी एवं विवेचको को वितरीत किये तथा विवेचना में मोबाईल के उपयोग एवं उसकी महत्ता को समझाया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अक्षीक्षक पंकज पटेल, स्टेनो निरीक्षक वाय.एन.शर्मा, रक्षित निरीक्षक उमेश राय के अतिरिक्त थाना/चौकी प्रभारी एवं विवेचकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *