Cg news-संविधान की रक्षा के लिए हम सभी को एकजुट रहना होगा: डॉ. महंत

 

सक्ती। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के नेतृत्व में बाराद्वार में अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिला स्तरीय ‘संविधान बचाओ रैली कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू के उपस्थिति में अंबेडकर सामुदायिक भवन में सभा का आयोजन किया गया। सैकड़ों कांग्रेसी पदाधिकारियों ने जिला स्तरीय सविधान बचाओ रैली आयोजन में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सविधान बचाओ रैली सभा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधन करते हुए देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान को बचाने के लिए एकजुट होकर आवाज़ उठाने की अपील की।

महंत ने कहा, संविधान से भारत की विविधता, एकता और न्याय की भावना बसती है। इसकी रक्षा करना हम सभी नागरिक का कर्तव्य है। चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि आज देश को उन युवाओं की जरूरत है जो संविधान के रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करें। विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाए गए संविधान के साथ आज छेड़छाड बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक बालेश्वर साहू ने कहा कि संविधान ने सभी को मतधिकार का अधिकार दिया। आज सरकार जिस तरह से संविधान के साथ छेड़छाड़ करने में लगी है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा संविधान बचाने के लिए हम सभी सरकार का विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली में डॉ चरणदास महन्त विधायक रामकुमार यादव विधायक बालेश्वर साहू, पूर्व विधायक नॉवेल वर्मा त्रिलोक चन्द जायसवाल गुलज़ार सिंह नीतू ऋषि राय बंशी खांडे नरेश गेवाडिन आनंद अग्रवाल, गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर रूपनरायन साहू, डीआर यादव घनश्याम पांडेय, राइस किंग खुटें सहित जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों कार्यकर्ता उपस्थित थे।