Bhilai news- आयुर्वेदिक डॉक्टर के आत्महत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई, 9  गिरफ्तार 

 

अन्य आरोपियों की तलाश

रमेश गुप्ता
भिलाई। आयुर्वेदिक डॉक्टर के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांकेर जिले के चारामा के रहने वाले 9 आरोपियों को धारा 108 बीएनएस का अपराध कायम कर धारा 238, 3(5), बीएनएस, 67 बी आईटीएक्ट के तहत कार्यवाही और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। डॉक्टर का अश्लील वीडियो वायरल किया गया और इसके बाद गांव की पंचायत ने 5 लाख का जुर्माना भी लगाया था।

आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि कांकेर ब्लाक के पुरी गांव में पदस्थ आयुर्वेदिक डॉक्टर ने 18 मई को छावनी थाना क्षेत्र में अपने भजीते के घर जाकर फांसी लाकर सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ था। सुसाइड नोट में अश्लील वीडियो बनाने वाले और उसे वायरल करने वाले आरोपियों के नाम लिखे थे। पुलिस की जांच में प्रताड़ना के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या करना पाया गया।

Related News

थाना प्रभारी छावनी नवी मोनिका पाण्डे की टीम ने जांच का दायरा बढ़ाया और कांकेर पहुंची। कांकेर के चारामा से वीडियो बनाने और वायरल करने वाले 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में आशीष यादव,सचिन हिडको, रितेश नरेटी, डिगेश सिन्हा,अनिल सिन्हा,सतीश साहू, शत्रुहन सिन्हा, कान्हा मरकाम, नवीन निर्मलकर शामिल हैं।

आरोपियो के द्वारा मृतक डांक्टर व लड़की का डॉक्टर के मकान मे 14 मई 25 की रात को छज्जे पर चढ़कर आपत्तिजनक स्थिति का विडियो बनाकर उसे वायरल किया था।  फिलहाल छावनी पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। प्रकरण में उप निरीक्षक वरूण देवता, एएसआई दिनेश सिंह, प्रधान आरक्षक विजय शुक्ला, आरक्षक आकाश तिवारी एवं थाना चारामा के थाना प्रभारी जितेन्द्र साहू एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related News