चारामा पंचायत चुनाव: शपथ ग्रहण और अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चयन की तारीखें तय, कांग्रेस का पलड़ा भारी

चारामा-त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अर्न्तगत पंचायतो के चुनाव के बाद विजयी सरपंच एव जनपद सदस्यो के शपथ ग्रहण किया जाना है। जिसके लिए शासन से सरपंचो के शपथ के लिए 03 मार्च को एंव जनपद सदस्यो के शपथ के लिए 04 मार्च की तारीख जारी की गई है। इन तारीखो मे सरंपच एव जनपद पंचायत के अध्यक्ष के शपथ ग्रहण की जायेगी। वही 08 मार्च को ग्राम पंचायतो मे उपसरपंच एव 04 मार्च को जनपद में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया भी पूर्ण होगी एवं 07 मार्च को अध्यक्ष उपाध्यक्ष एव समी जनपद सदस्यो का प्रथम सम्मेलन का आयोजन होगा।

वही जनपद चुनाव पूर्ण होने के बाद से ही जनपद अध्यक्ष एंव उपाध्यक्ष कौन होगा यह चर्चा जोर शोर से चल रही है। वर्तमान से 17 जनपद सदस्यो मे लगभग 11 कांग्रेस से समर्थित है और 06 भाजपा से समर्थित है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी का पलड़ा भारी है। ऐसे में अध्यक्ष उपाध्यक्ष कांग्रेस से बनने की संभावना ही जताई जा रही है। क्योकि अध्यक्ष पद हेतु आरक्षण अनुसूचित जन जाति महिला वर्ग का है। ऐसे में अगर अध्यक्ष पद की बात करे दो बार की जनपद सदस्य रमशीला मंडावी का नाम सर्वाधिक चर्चा में है। वही उपाध्यक्ष की रेस में बहुत से नाम सामने आ रहे है।

जिसमे पूर्व जनपद उपाध्यक्ष की पत्नि एव स्वयं दो बार के जनपद सदस्य नीलू सत्तार खान, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष ठाकुर राम कश्यप, दो बार की जनपद सदस्य संतोषी सिन्हा एवं नई जनपद सदस्य तन्नु हिरवेन्द्र साहु का नाम सामने आ रहा है। वही अगर भाजपा से उपाध्यक्ष बनाये जाने को लेकर अगर सहमति बनी तो सर्वाधिक सीनियर तीन बार की जनपद सदस्य महिला अमिता बंजारे का नाम सबसे आगे है। ऐसे मे 04 मार्च को अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चयन के बाद से ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी। फिलहाल चर्चा का दौरा जारी है।

Related News

वही नगर पंचायत चुनाव जो कि पंचायत चुनाव से पहले सम्पन्न हुआ था, उसके शपथ ग्रहण की तिथि अभी तक शासन की ओर से नहीं आई है। शपथ ग्रहण के बाद ही उपाध्यक्ष के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया होगी। लेकिन जब तक शासन से तिथि जारी नही की जायेगी तब तक शपथ ग्रहण एंव उपाध्यक्ष पद का संस्पेंश खत्म नही होगा।

Related News