एक किलो चांदी की कीमत 2,404 बढ़कर 97,953 हुई
नई दिल्ली। सोना आज यानी 14 फरवरी (शुक्रवार) को अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 341 रुपए बढ़कर 86,089 रुपए हो गया। हालांकि, दिनभर के कारोबार के बाद सोना हाई से 91 रुपए गिरकर 85,998 रुपए पर आ गया। इससे पहले 13 फरवरी को सोना 85,748 रुपए पर था।
वहीं एक किलो चांदी की कीमत 2,404 रुपए बढ़कर 97,953 रुपए किलो पर पहुंच गई। कल चांदी का भाव 95,549 रुपए किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।
1 जनवरी से अब तक सोना 9,836 महंगा हुआ
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 9,836 रुपए बढ़कर 85,998 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 11,936 रुपए बढ़कर 97,953 रुपए पर पहुंच गया है।