वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिवलिंग स्थापना, सैकड़ो की संख्या में श्रद्वालु शामिल
शोभा यात्रा, हवन पूजन के साथ हुआ भंडारा
बचेली- (दुर्जन सिंह)
नगर के वार्ड क्रं. 12अंतर्गत हाईटेक काॅलोनी में टाईप वन वन बाल उघान के पास शिवलिंग स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुआ। सोमवार को विधि-विधान के साथ शिवलिंग की स्थापना की गई। सुबह 9 बजे शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद पूजा एवं प्राण प्रतिष्ठा हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन हुआ। उपस्थित शिव भक्त एक ही परिधान धारण कर माथे में त्रिपुंड लगाकर शामिल हुए। हर हर महादेव के जयकारो के साथ वातावरण भक्तिमय बना रहा।
गौरतलब है कि वार्ड पार्षद मनोज साहा एवं वार्डवासियेा के सहयोग से इस भव्य मंदिर का निर्माण हुआ, जिसका आज प्राण प्रतिष्ठा संपन्न किया गया। अंत मेें सभी भक्तो के लिए भंडारा का आयेाजन किया गया था, जिसमे नगर के सभी शिव भक्त शामिल होकर भक्ति में सराबोर रहे।
Related News