CG News: डॉ सुदीप मानिकपुरी बनाए गए कसडोल भाजपा मंडल अध्यक्ष…

कसडोल/ डाक्टर सुदीप मानिकपुरी बनाए गए कसडोल भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं दिलहरण जायसवाल जिला प्रतिनिधि, ज्ञात हो कि इस समय पूरे देश में भारतीय जनता द्वारा संगठन महापर्व 2024 मनाया जा रहा है । इसके तहत बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर संगठन चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। सबसे पहले सभी बूथों पर अध्यक्षों का सर्व सम्मति से चुनाव संपन्न कराए। उसके बाद बूथ अध्यक्ष , शक्ति केंद्र प्रभारी एवं संयोजकों की सहमति से मंडल अध्यक्षों का चुनाव सम्मन्न कराए गए। जिसकी विधिवत घोषणा सभी मंडलों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर किया जा रहा है।

इसी कड़ी में चुनाव प्रभारी राजकुमार जायसवाल पिछडा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष ने प्रदेश द्वारा भेजे गये सील बन्द लिफाफा खोलकर ,पढ़कर सुनाया तथा कसडोल मंडल अध्यक्ष के लिए डाक्टर सुदीप मानिकपुरी एवं जिला प्रतिनिधि के लिए के दिलहरण जायसवाल के नाम की घोषणा की। दोनों के नामों की घोषणा सुनकर सभी भाजपा कार्यकर्ता गण खुश हुए और ताली बजाकर व नारे लगाकर स्वागत किए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजकुमार जायसवाल ,नवीन मिश्रा जिला पंचायत सभापति,निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मेलाराम साहू, महामंत्री रामचंद्र ध्रुव,चन्द्रिका पटेल,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नागेश्वर साहू ,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनुराधा कर्ष , उपाध्यक्ष श्रीमती निर्मला साहू ,श्रीमती सरिता जायसवाल ( प्रदेश कार्य समिति सदस्य ) शिव साहू ( साहू समाज अध्यक्ष ) भुवनेश्वर प्रसाद साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
इसी तरह कसडोल मंडल से अलग नवगठित कटगी मंडल अध्यक्ष अंजीव जायसवाल एवं जिला प्रतिनिधि संतोष कश्यप बनाए गए हैँ । चारों लोगों को सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामनाएँ दी हैँ।

Related News