आगामी चुनाव की रूपरेखा, नगर विकास, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार को लेकर हुई चर्चा
(दुर्जन सिंह)
बचेली। भाजपा मंडल बचेली के द्वारा संगठन चुनाव पर्व के तहत आरईएस कॉलोनी मंगल भवन में बुधवार को मंडल कार्यशाला का बैठक का आयोजन हुआ। दंतेवाड़ा विधानसभा के विधायक चैतराम अटामी के द्वारा भारत माता की चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विधायक ने बताया कि मंडल के हर बूथ में बूथ समिति के 25 नए सदस्यों का गठन किया जाएगा, जिसमें महिलाओं को 33त्न रखना अनिवार्य है। समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व होगा।
विष्णु देव साय सरकार की जनकल्याणकारी योजना को जन-जन तक पहुंचाने और प्रचार प्रसार का कार्य भी किया जाएगा। महतारी वंदन योजना प्रधानमंत्री आवास योजना, या आयुष्मान कार्ड योजना। हर जरूरत अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ मिले यह उद्देश्य होगा। आगामी नगर पालिका चुनाव त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने कटवाने सुधरवाने का कार्य चल रहा है उनमें भी ज्यादा से ज्यादा 18 साल पूरा हुए मतदाताओं का नाम जुड़वाने को कहा। नगर के विकास के लिए डीएमएफ मद से राशि स्वीकृत करने की बात कही, जिसमें ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण, छठ घाट सौंदर्य करण, नगर के विभिन्न वार्डों में सामुदायिक भवन, वह अन्य निर्माण कार्य साथ ही और बहुत जल्द ही किरंदुल दंतेवाड़ा रोड भी बनने की बात कही।
Related News
चुनाव प्रभारी संगठन मुन्ना मरकाम ने पोलिंग बुद्ध बनाने की सभी प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए यह बताया कि यह संगठन पर्व तीन चरणों में चल रहा है जिसमें प्राथमिक सदस्यता बनाना, सक्रिय सदस्यता बनाना शामिल है। इस दौरान भाजपा संगठन के चुनाव अधिकारी मुन्ना मरकाम, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित सरकार, धन सिंह नाग, सतीश प्रेमचंदानी, उषा किरण पात्रे, संतोष दास, अर्जुन सिंह, राजश्री मांडवी, भानुमति साहू, पुष्पा सिंह, लक्ष्मी पानी, अरुण टंडन, मनोज सिंह, श्यामलाल सेठिया, अनसूया भोप्ले, सुखमति बघेल, अरविंद कुंजाम,झिलकी नाग, निलेश पाटले, कुक्कू, अर्णब, सुदीप्ता मंडल, तीरथ कुमार, गीता नाग, शिला साहू, सावित्री नाग, रागिनी, अनसूया, दिलबर भतरा, रवि ठाकुर, नीलिमा सरकार, जमुना, पिटवास, निरंजन सागर, राम जी नेगी, रवि मंडल, राजू स्वामी, रामधर, राजेश, दिलीप, चंद्रलेखा, शिप्रा विश्वास, विक्रम रामविलास अग्रवाल, सुभाकरपोयम, राजू कुमार ठाकुर, सुनील कृष्णा, सोहेल कश्यप, सुनील कर्म, भूपेश मंडावी, प्रियंका, हनुमान महेश्वरी, गौरी शंकर जायसवाल, चितरंजन लाल देवांगन, राम अवतार शर्मा, मलखम देवांगन, व अन्य भाजपा के कार्यकर्ताओ की मौजूदगी रही।