CG NEWS : गरबा कार्यक्रम में पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस कायनात अरोड़ा, शहर के लोगों ने किया एन्जॉय

सरगुजा। अंबिकापुर शहर के निजी होटल में संचालित गरबा रास डांडिया कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस कायनात अरोड़ा अंबिकापुर पहुंची जहां डांडिया कार्यक्रम में शामिल कायनात अरोड़ा के साथ अंबिकापुर शहर के लोग जमकर झूमे।

 

दरअसल नवरात्र के अवसर पर जगह-जगह डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में शहर के निजी होटल में डांडिया रास गरबा का आयोजन किया गया जिसमें बॉलीवुड की एक्ट्रेस कायनात अरोड़ा शामिल हुई।

 

जहां अंबिकापुर शहर के लोगो ने अरोड़ा के साथ जमकर डांडिया खेले और इंजॉय किये। कायनात अरोड़ा ने कहा कि उन्हें छत्तीसगढ़ बहुत पसंद आया बिलासपुर में डांडिया कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पहली बार अंबिकापुर आई जहां लोगों ने एनर्जी के साथ उनके साथ एंजॉय किया अंबिकापुर शहर वासियों के साथ डांडिया खेलकर खूब मजा की उन्होंने दुबारा अंबिकापुर आने की बात कही है उन्होंने अपनी आने वाली मूवी तीसरी बेगम और मूत्र विसर्जन वर्जित है के बारे में मीडिया से जानकारी साझा की।