0 विगत 5 वर्षों से चल रहे प्रकरणों का किया गया निवारण 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली= सरायपाली न्यायालय भवन में आज विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें 7 प्रकरणों में लगभग सवा सत्रह लाख रुपए का अवॉर्ड पास किया गया । उक्त प्रकरण विगत 5 वर्षों से विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन थे । मामला आपस में सुलझा लिये जाने से दोनों पक्षों में खुशी व संतुष्टि की लहर दिखाई दी ।
इस संबंध में जिला एवं अतिरिक्त न्यायालय से मिली जानकारी के अनुसार आज 18 जुलाई 2026 को न्यायालय भवन सरायपाली में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। विशेष लोक अदालत की उक्त 03 खण्डपीठों में बैंक रिकवरी प्रकरण,बकाया की वसूली संबंधी मामले, से संबंधित प्रकरण सुनवाई हेतु परक्राम्य लिखत अधि0 की धारा-138 के अधीन परिवाद पर उक्त खण्डपीठों में उपरोक्त सभी मामलों की सुनवाई करते हुए सरायपाली न्यायालयों में प्रकरणों का निराकरण किया गया।

खंडपीठ क्रमांक 02 श्री वैभव घृतलहरे न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सरायपाली के न्यायालय में धारा 138 के 04 प्रकरण में 11,08,410 रुपये
5 वर्षो से चल रहे प्रकरण का विशेष लोक अदालत के माध्यम से हुआ निराकरण
खंडपीठ क्रमांक 03 सुश्री कुमारी प्रगति गुर्दे न्यायिक मजिस्ट्रेट सरायपाली के न्यायालय में धारा 138 के 03 प्रकरण में 6,17,000 रुपये, के राशि साथ निराकरण किया गया।