मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा जिला सक्ती के नवीन जिला कार्यालय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन का किया भूमिपूजन

सक्ती। भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती के नए जिला कार्यालय “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन” का भूमिपूजन समारोह गुरुवार को जेठा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने की।

संगठन और जनसेवा का केंद्र बनेगा नया कार्यालय: मुख्यमंत्री
भूमिपूजन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा:

“भाजपा का नया जिला कार्यालय संगठन की मजबूती और जनसेवा का प्रभावी केंद्र बनेगा। सभी कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाएं और विकास कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।”

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यालय कार्यकर्ताओं का प्रेरणा केंद्र होता है। यह भवन संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति देगा और कार्यकर्ताओं के लिए एक सशक्त मंच के रूप में कार्य करेगा। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य नेताओं ने इस भूमिपूजन को सक्ती जिले के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया।

समारोह में ये वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
समारोह में प्रदेश और जिले के कई वरिष्ठ नेता तथा जनप्रतिनिधि शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से:

सांसद कमलेश जांगड़े

प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

प्रदेश मंत्री विद्या सिदार

प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग

संभाग सह प्रभारी अभिषेक शुक्ला

जिला प्रभारी मनोज शर्मा

पूर्व सांसद गुहाराम अजगले

पूर्व मंत्री मेघाराम साहू

रामावतार अग्रवाल, प्रीतम सिंह गबेल, निर्मल सिन्हा, निवर्तमान जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, संयोगिता सिंह जूदेव और डॉ. खिलावन साहू शामिल रहे।

हजारों कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति, जिला अध्यक्ष ने जताया आभार
इस भव्य कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल, आयुष शर्मा, पीताम्बर पटेल, गोपी सिंह ठाकुर, कैलाश साहू, रंजीत अजगल्ले, नेतराम चंद्रा, अन्नपूर्णा राठौर, दीपक अग्रवाल, मोहन कुमारी साहू, जिला पंचायत सभापति धर्मेंद्र सिंह, उमा राठौर, आशा साव, प्रमोद गबेल, सोनसाय देवांगन, हेतराम देवांगन, संपूर्णानंद मिश्रा, भूपेंद्र शंकर पटेल, प्रेम पटेल, कवि वर्मा, दीपक साहू, ओमप्रकाश देवांगन, लोकेश साहू और आलोक पटेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे।

इसके साथ ही युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, सभी मंडलों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, जनपद व जिला पंचायत के जनप्रतिनिधि, नगरीय निकायों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षद सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गवेल ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *