खरोरा: नगर पंचायत खरोरा के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में आज पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता सोनी, उपाध्यक्ष सुमित सेन, पूर्व अध्यक्ष अनिल सोनी तथा समस्त वार्ड पार्षद सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर उपस्थित रहे। उन्होंने अभियान की मॉनिटरिंग की, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया और बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की प्रक्रिया का जायजा लिया।
नगरवासियों में भी पल्स पोलियो अभियान को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही माता-पिता अपने बच्चों को लेकर आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पहुंचे। अभियान स्थल पर खुशी का माहौल रहा और लोग सक्रिय रूप से अपने बच्चों को पोलियो मुक्त रखने के लिए आगे आए।

वार्ड पार्षदगण सुरेंद्र गिलहरे , मनीषा कोशले , राहुल मरकाम, दामिनी देवांगन ,शेखर देवांगन , हेमलता नशीने, जयप्रकाश वर्मा , तामेश्वर मरकाम, लीला देवांगन , पंचराम देवांगन , पुनेद्र पाध्याय, शरद साहू , अंबिका बंछोर बाकी वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे!
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान पूरे नगर में सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि 5 वर्ष तक के हर बच्चे को पोलियो की दवा अवश्य पिलवाएं।
