रानी दुर्गावती भारतीय नारी शक्ति की अमर प्रेरणा : अनिता चौधरी

0छिर्राछुआ में वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस गरिमामय वातावरण में संपन्न0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली : छिराछुवा में मातृशक्ति विश्व हिन्दू पारिषद द्वारा आयोजित महासमुंद जिले का जिला स्तरीय वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस का कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा, गौरव एवं राष्ट्रभाव के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अनिता चौधरी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का प्रभावी एवं प्रेरणादायी मंच संचालन प्रखण्ड मंत्री भूपेंद्र शर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष श्रीमती सविता वर्मा, प्रखण्ड संयोजिका नमिता साहू एवं बसना प्रखण्ड संयोजिका श्रीमती पुष्पा कौर की गरिमामयी उपस्थिति रही।


सभी ने वीरता, स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा की अद्भुत प्रतीक रानी दुर्गावती के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके जीवन और बलिदान को स्मरण किया।
मुख्य अतिथि अनिता चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती केवल इतिहास की महान योद्धा नहीं थीं, बल्कि वे भारतीय नारी शक्ति, आत्मसम्मान, साहस और राष्ट्रनिष्ठा की अमर प्रेरणा हैं। उन्होंने अपने जीवन से यह संदेश दिया कि परिस्थितियाँ चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, आत्मबल, संकल्प और मातृभूमि के प्रति समर्पण से हर चुनौती का सामना किया जा सकता है। उन्होंने उपस्थित मातृशक्ति एवं युवाशक्ति से आह्वान किया कि वे रानी दुर्गावती के आदर्शों को जीवन में अपनाकर समाज निर्माण और राष्ट्रसेवा में सक्रिय भूमिका निभाएँ l नमिता साहू ने अपना वक्तव्य देते हुए रानी दुर्गावती के बलिदान को बताया l
कार्यक्रम की संपूर्ण तैयारी एवं आयोजन व्यवस्था में मेमबई पोर्ते एवं शुकांति डडसेना का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा निर्माण एवं व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संपन्न करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम की संचालन व्यवस्था एवं आयोजन की जिम्मेदारी दुर्गावाहिनी की बहनों भावना जगत, विद्या जगत ने संभाली। साथ ही यमुना डडसेना, कोमल डडसेना एवं कुसुम डडसेना निरंतर सक्रिय रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करती रहीं।
इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट योगदान एवं प्रेरणादायी कार्यों के लिए रतन कुमार, सावित्री जगत, रंजीता जगत, तिजमेथ पोर्ते एवं शीला डडसेना को “वीरांगना रानी दुर्गावती सम्मान” से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की तथा उपस्थित जनसमूह में उत्साह और प्रेरणा का वातावरण निर्मित किया।
कार्यक्रम में सुबल्या जगत, शांति बाई पोर्ते सहित अनेक मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी की बहनें, ग्रामीण महिला-पुरुष, युवाशक्ति एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में वीरांगना रानी दुर्गावती के त्याग, शौर्य और राष्ट्रभक्ति को नमन किया।
सविता वर्मन में कार्यक्रम में सभी का आभार व्यक्त किया lसमापन अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि वीरांगना रानी दुर्गावती के आदर्शों को समाज में आगे बढ़ाते हुए राष्ट्र, संस्कृति और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान देंगे।
रानी दुर्गावती का जीवन आज भी हमें साहस, राष्ट्रभाव और आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *